रिश्तेदारी में मिल कर घर लौट रहे बाइक रुकवाकर युवक के साथ मारपीट ।




कैराना : हरियाणा निवासी युवक को रिश्तेदारी से वापस अपने घर जाते समय तीन लोगों ने बाइक रुकवाकर की मारपीट। पुलिस ने पीडित का सीएचसी में मेडिकल कराकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी।



रविवार को हरियाणा की तहसील समालखा जनपद पानीपत निवासी अंकित क्षेत्र के गांव पावटी कलां में रिस्तेदारी में होकर। बाइक से वापस समालखा में स्थित अपने घर लौट रहा था। इस दौरान कैराना झिंझाना मार्ग पर स्थित गांव भूरा के मंदिर के समीप अंकित नामक युवक की बाइक रुकवाकर तीन लोगों द्वारा मारपीट की गई। वही राहगीरों को आता देख तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने अपने रिश्तेदारों के संग कोतवाली पहुँचकर कार्रवाई की मांग की गई। वही पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments