मारपीट प्रकरण में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।


कैराना। रात्रि के समय घर जा रहे युवक के साथ तीन सगे भाइयों  लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोहल्ला आलकला निवासी इंतजार पुत्र खुर्शीद ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन सगे भाइयों सहित तीन नामजद करते  मारपीट करने का आरोप लगाया था। तहरीर में कहा गया था कि रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने घर जा रहा था कि इसी दौरान पीछे से अचानक आए तीन सगे भाइयों काला,आसिफ,मुबारिक पुत्रगण जमशेद व अहसान  निवासीगण मोहल्ला आलकला सहित चार लोगों  ने उसके साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उपरोक्त तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments