कैराना। विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दो मासूम बच्चे छीनने व अश्लीलता का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया है।
शनिवार को रुकय्या पत्नी गुलफान निवासी गुलशन नगर ने कोतवाली में तहरीर देकर पति सास,ससुर,जेठ, पर दो मासूम बच्चे छीनकर मारपीट करते हुए घर से निकालने व अश्लीलता का आरोप लगाते हुए करवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पति गुलफाम, ससुर उमरदाराज, सास अनवरी, व जेठ इमरान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का कहना था कि जबरदस्ती मेरे दो मासूम बच्चे छीनकर मुझे घर से बाहर निकाल दिया है। साथ ही उसने ससुर व जेठ पर अश्लीलता का भी आरोप लगाया था।

0 Comments