पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन तथा सीओ कैराना अमरदीप मौर्य के निकट पर्यवेक्षण मे रविवार पुलिस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित तीन दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया गाय है। सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने बताया कि गत 19 दिसंबर 2022 को पीड़ित परिजनों द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर देकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और शेष तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तीनों लोगों ने अपने नाम विजय पुत्र जनेश्वर,राहुल पुत्र कालूराम व राहुल पुत्र देवी सिंह निवासीगण ग्राम बुच्चाखेडी बताए है। तीनों का संबंधित धाराओं के अंतर्गत चालान कर दिया गया।

0 Comments