- राजेंद्र कालोनी में स्थित मदरसा जमीयतुस्सदा में जामिया असाद अलबनात की खत्म बुखारी शरीफ कार्यक्रम में दो छात्रों व 11 छात्राओं को बांधी गई दस्तार
कैराना। मदरसा जामिया असाद अलबनात में खत्म बुखारी शरीफ कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें 11 छात्राओं को आलिमा व दो छात्रों को हाफिज की उपाधि से नवाजा गया।
सोमवार को नगर की राजेंद्र कालोनी में स्थित मदरसा जमीयतुस्सादा में जामिया असाद अलबनात के खत्म बुखारी शरीफ के कार्यक्रम का आयोजन किया गाय। जिसमें 11 छात्राओं तूबा, अतिया,सादिया,यास्मीन,
बुशरा,सालिहां,तबस्सुम सहित 11 छात्राओं को आलिमा(मौलवी) व दो छात्रों मुदस्सिर व फैयाज को हाफिज की उपाधि से नवाजा गया। सभी छात्र -छात्राओं को मौलाना साजिद,मौलाना यामीन व मौलाना इरफान ने संयुक्त रूप से दस्तरबंदी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौलाना साजिद ने कहा कि इस्लाम धर्म में पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं को तालीम हासिल करने के लिए समान अधिकार दिए गए हैं। अगर घर की महिला मुखिया अशिक्षित रह गई तो कल कयामत के दिन माता-पिता की जवाबदेही होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की तालीम भी नबी की सुन्नत है। दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा भी हासिल करें,जिससे महिलाएं भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। मदरसे के प्रबंध संचालक मौलाना इरफान साकिब ने कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मौलाना आबिद ने किया। इस दौरान मौलाना रियाज, मौलाना नजमुल हसन, मौलाना यामीन,पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी राशिद,मौलाना आबिद,मौलाना फैजान आदि मौजूद रहे।

0 Comments