कैराना। पीड़ित पिता ने कल्यूगी बेटे पर गली गलौज व मारपीट कर सगे भाइयों का हिस्सा हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी सलीम पुत्र अलीमुद्दीन ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके चार पुत्र हैं,जिनमें से इंसार खान को उसने संपत्ति का बटवारा कर हिस्सा दे रखा है। पीड़ित पिता का कहना है कि नगर में 100 गज का प्लॉट व दिल्ली में स्थित संपत्ति में से छह लाख की नकदी पूर्व में दे दी गई है।बाकी तीन पुत्रों मोहसिन, आरिफ व मुस्कुरान के नाम उनके हिस्से की संपत्ति की रजिस्टर्ड वसीयत करा दी है। आरोप है कि पुत्र इंसार व पुत्रवधू गत एक मार्च को पुलिस को साथ लेकर घर पहुंचे और गाली गलौज व मारपीट करते हुए हमें घर से बाहर कर दिया। पीड़ित पिता ने बेटे व पुत्रवधू पर कार्रवाई की मांग की है।

0 Comments