पुलिस ने सट्टा की खाईबाडी करने वाले को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सट्टा की खाईबाडी करने वाले को 4080 रुपये नकदी, पर्चा सट्टा, गत्ता पेन्सिल एवं खाईबाड़ी में इस्तेमाल होने वाले 2 मोबाइल सहित किया गिरफतार।

 कैराना। पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम एवं सट्टे की खाईबाड़ी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस द्वारा सूचना पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया ,

 जिसके कब्जे 4080 रुपये नकदी, पर्चा सट्टा, गत्ता पेन्सिल आदि एवं खाईबाड़ी में प्रयुक्त 2 मोबाइल बरामद हुए हैं ।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मैं व मेरा साथी काला उर्फ रामेश्वर उर्फ कबरबिज्जू पुत्र देवीचन्द सट्टे की खाईबाडी अभिषेक पुत्र राजेश कुच्छल निवासी ग्रीन सिटी गंगानगर थाना गंगानगर मेरठ के साथ करते हैं । अभिषेक मेरठ में रहता है । काला उर्फ रामेश्वर उर्फ कबरबिज्जू उपरोक्त मेरे पास से पैसे ले जाकर अभिषेक तक पहुचाता है । हम तीनों को जो मुनाफा होता है उसे बराबर-बराबर बांट लेते है ।
बाद में पुलिस ने प्रवीण पुत्र श्यामलाल निवासी मौहल्ला बीच की आल कस्बा व थाना कैराना का चालान कर दिया।

Post a Comment

0 Comments