यमुना नदी पर चलाया गया सफाई अभियान



कैराना : जिला गंगा समिति शामली के तत्वाधान में वनविभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में व्यापारियों व अन्य लोगों ने शामिल होकर यमुना नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया गया।


बुधवार को यूपी व हरियाणा राज्यों की सीमा पर स्थित यमुना नदी पर वन विभाग के कर्मचारियों एवं व्यापारियों ने विशेष साफ सफाई अभियान चलाकर यमुना नदी के तट पर फैली गंदगी व कूड़े करकट की सफाई की गई। वही यमुना घाट पर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को घाट को साफ स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान कई घण्टों चले अभियान के तहत प्लास्टिक युक्त सामग्री को साफ किया गया। अभियान संमाप्त होने के बाद यमुना नदी के किनारे स्थित मंदिर व घाट पर पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।व्यापारी मोहित सिंघल , कपिल सिंघल ने प्रतिभाग कर स्वच्छ पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रेंजर राजेश कुमार वंश मलिक , विपिन कुमार , राजकुमार व शुभम आदि मौजूद रहे ।

----

Post a Comment

0 Comments