कैराना : मुकीम गैंग के कुख्यात मुंशाद खंद्रावली को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद पुनः आरोपित को जेल भेज दिया गया।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी कुख्यात मुंशाद का नाम मुकीम काला गैंग से जुड़ा है, जिसके विरूद्ध रंगदारी जानलेवा हमला आदि संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज है। सोमवार को उक्त प्रकरण में तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात मुंशाद को कैराना स्थित न्यायालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशी पर लाया गया। कुख्यात के पेशी पर लाए जाने की सूचना के चलते कोतवाली पुलिस भी कोर्ट परिसर में अलर्ट रही। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कुख्यात के आसपास तक नहीं जाने दिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद पुनः बंदी रक्षक गाड़ी से कुख्यात मुंशाद को जेल के लिए रवाना कर दिया गया।
---

0 Comments