कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य डा योगेंद्र कुमार के संरक्षण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा डाली के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हर्ष और गरिमा के साथ समापन किया गया।
सोमवार को स्वयंसेवियों ने शिविर स्थल पर श्रमदान कर शिविर स्थल की सफाई एवं साज सज्जा के उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत का गायन कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।समापन कार्यक्रम के मुख्य प्राचार्य डा योगेंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य कंपोजिट उच्च विद्यालय आर्य पुरी अलका रही। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्राचार्य तथा विशिष्ट वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर
रमेश यादव रहे। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। स्वयंसेवियों ने अतिथिगण का बैज अलंकरण कर स्वागत किया।सात दिवसीय शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता पोस्टर,भाषण, वेस्ट मैटेरियल हैंड क्राफ्ट के विजेता छात्र/ छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। टोलियों में शहीद भगत सिंह को प्रथम, द महाराणा प्रताप स्क्वायड को द्वितीय तथा डॉ भीमराव आंबेडकर को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमशः गोल्ड,सिल्वर तथा ब्रोंज मेडल प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी (छात्र) मो अयान तथा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी (छात्रा) सिमरन को घोषित किया तथा पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की वरिष्ठ स्वयंसेवी सुष्मिता,खुशी,सुनयना तथा अमीषा का स्वयंसेवियों द्वारा बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत हसन,विशु ने देशभक्ति गीत तथा अंजलि ने देशभक्ति गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। स्वयंसेवी हसन,विशु,अयान,मुस्कान,
सूरज ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों को स्वयंसेवियों से साझा किया।

0 Comments