आओ सखी खुलकर बात करें,एनएसएस छात्राओं ने किया डोर टू पैड वितरण।



पैड गर्ल बन कर आर्य पुरी की गलियों में उतरी पथिक एनएसएस की छात्राएं।

 कैराना।विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्र कुमार जी के संरक्षण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ डॉली के नेतृत्व व मार्गदर्शन में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत छठे दिन शनिवार को सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह टोली के स्वयंसेवियों ने शिविर स्थल पर श्रमदान कर शिविर स्थल की सफाई एवं साज सज्जा की। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत का गायन कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।
     /छात्राओं ने शिविर स्थल के आस पास के इलाकों में नशामुक्ति हेतु रैली निकाली तथा नशीली वस्तुओं जैसे
धूम्रपान,शराब,ड्रग्स आदि के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया। इसके पश्चात सबला सलोनी योजना के अंतर्गत छात्र/छात्राओं ने आर्य पुरी की मलिन बस्तियों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को माहवारी एवं स्वच्छता के विषय में जागरूक किया तथा सेनिटरी नैपकिन वितरित किए।
      छात्र/छात्राओं द्वारा शिविर के दौरान बनाए गए हस्तनिर्मित समान की प्रतियोगिता आयोजित की जिसमे निर्णायक मंडल की सदस्य सुश्री सुष्मिता एवं सुश्री सुनयना,पूर्व स्वयंसेवी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई द्वारा परिणाम घोषित किया।हस्त निर्मित समान प्रतियोगिता में सुहैल प्रथम , सूरज द्वितीय तथा 
अन्नू तृतीय स्थान पर रहे।
        आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता उपजिलाधिकारी कैराना शिवप्रकाश यादव जी ने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।तत्पश्चात शहीद भगत सिंह टोली के स्वयंसेवियों ने बैज अलंकरण कर उनका स्वागत किया। उपजिलाधिकारी महोदय ने व्यक्तित्व विकास एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स छात्र/छात्राओं को प्रदान किए तथा उनके प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं को सुनकर उनका मार्गदर्शन किया।
        राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के स्वयंसेवियों ने शिविर स्थल कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, आर्य पुरी कैराना देहात के सामने स्थित कच्ची,गढ्ढा युक्त व कीचड़युक्त रास्ते को पक्की सड़क में परिवर्तित कर प्राथमिक विद्यालय के छोटे बच्चों की शिक्षा प्राप्ति के रास्ते को सुगम बनाने हेतु उपजिलाधिकारी श्री शिव प्रकाश यादव जी के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय, जनपद शामली को संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा तथा छात्रहित एवं जनहित में इस समस्या का समाधान शीघ्र करने हेतु निवेदन किया।
         इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ डॉली द्वारा उपजिलाधिकारी महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा शहीद भगत सिंह टोली के छात्र-छात्राओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा भेंट किया।
        राष्ट्रगान के पश्चात सात दिवसीय शिविर के अंतर्गत छठे दिन का गरिमा पूर्ण समापन हो गया। छठे दिन के शिविर की व्यवस्था शहीद भगत सिंह टोली के नायक अयान उस्मानी तथा सह नायिका मुस्कान के नेतृत्व मे मो सुहैव, मो जाकिर,मो सुहैल,अब्दुल सामी, मनीषा,साक्षी, किरन,आकांक्षा एवं महाविद्यालय के कर्मचारी श्री मसी चरण द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments