कैराना। मजदूरी मांगने से क्षुब्ध ठेकेदार ने गरीब मजदूर पर बेटों के साथ मिलकर लाठी डंडों से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को मोहल्ला अफगानान निवासी सोनू ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह एक गरीब व्यक्ति है और मजदूरी करके अपने बच्चो का पालन पोषण कर रहा है। आरोप है कि नगर के ही एक ठेकेदार के साथ गत 15 मार्च को वह मजदूरी पर गया था। जैसे ही मजदूरी के पैसे मांगे तो ठेकेदार अपने बेटों को साथ हाथों में लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आया और आते ही गाली - गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी,जिससे वह घायल हो गया। जाते समय बाप - बेटे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Comments