सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 18 शिकायती पत्रों में से एक शिकायती पत्र का निस्तारण।




 कैराना । तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अठारह शिकायती पत्र पहुँचे। जिनमें से मौके पर एक का निस्तारण किया गया। अन्य शिकायती पत्रों के जल्द निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


शनिवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस अवसर पर राजस्व विभाग, विकास विभाग व पुलिस विभाग से संबंधित कुल 18 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मौके पर मात्र एक शिकायती पत्रों का ही निस्तारण हुआ। शेष शिकायती-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। सीडीओ ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने समयबद्ध तरीके से शिकायतों के धरातलीय निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम की मौजूदगी में सभागार कक्ष के बाहर फरियादियों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान एसडीएम शिवप्रकाश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments