पुलिस के अनुसार इस्माईलपुर के जंगल में सूखे रजवाहे में दो दिन से प्लास्टिक का बोरा पड़ा था। तब किसी ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। रजवाहे में पानी नहीं था। रविवार सुबह कुत्ते बोरे को नोच रहे थे तो उसके अंदर से एक युवती (25) का शव निकला। जिसे देखकर ग्रामीणों ने सूचना दी।
सूचना पर थानाभवन और मुजफ्फरनगर की चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक दोनों जिलों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में थानाभवन क्षेत्र का मामला निकला।
एसपी अभिषेक झा मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। एसपी का कहना है कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों से गायब महिलाओं की सूचना एकत्र की जा रही है। शिनाख्त होने पर हत्या की वजह स्पष्ट हो गी

0 Comments