भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग

-

कैराना। पीड़ित किसान ने भूमि कब्जामुक्त कराने व दबंगता के बल पर पैड काटने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
 शनिवार को तहसील सभागार कक्ष में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष पीड़ित किसान सोमपाल पुत्र मामराज गांव आसादपुर जिडाना ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई गांव में स्थित है। उसके बराबर में ही उसकी भी चार बीघा काश्त की भूमि है।जिसका बैनामा उसके पिता वर्ष 1963 में कराया था।
 आरोप है कि पड़ोसी किसानों ने भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है और भूमि में खड़े पेड़ को भी दबंगों द्वारा काट लिया गया है। मना करने पर दबंग लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।