सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों की मदद से गंभीर घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की प्रात झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पिंडौरा निवासी पप्पन पुत्र जगदीश अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से कैराना आ रहा था, जैसे ही वह नेशनल हाइवे 709 एडी स्थित भूरा बाईपास पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर अज्ञात चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों के सहयोग से घायल पप्पन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

0 Comments