आगामी 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव,


टीकाकरण अभियान के लिए फैलाएं जागरुकता,

कैराना ।संचारी रोग नियंत्रण के लिए सरकारी तंत्र को नागरिकों को जागरुक करने के लिए एसडीएम ने दिशा निर्देश दिए। 

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने स्वास्थ्य, शिक्षा, ब्लॉक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में शासन द्वारा चलाए जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति गंभीरता लाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने संचारी रोगों के प्रति समाज को जागरुक रखने, संचारी रोग नियंत्रण के लिए सफाई, शुद्ध पेयजल के प्रति समाज को जागरुक करने को कहा। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, आशाओं, राशन डीलरों से अभियान में सहभागिता पर जोर दिया। इस दौरान उपमुख्य चिकित्सा अधीक्षक आनंद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी, सीडीपीओ सुदेश भारती, डा विकास चंद, अतुल गर्ग व आरिश खान आदि मौजूद रहें।

----

Post a Comment

0 Comments