कैराना।विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे सप्त दिविसिय शिविर के आज 6 वें दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवक व सेविकाओं द्वारा आज महाविधालय में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत अपने अपने विचार रखे गए। कैंप की शुरुआत में हिंदी विभाग के प्रो० रमेश यादव जी, प्रो० मुकेश जी व सैन्य विभाग के प्रो० भूमेश जी ने अपने मूल्यवान विचारो से छात्र जीवन के महत्व को समझाया इसी के साथ नशे से बढ़ते अपराध के बारे में छात्र छात्राओं को बताया गया। प्रो० हरेंद्र सिंह जी के द्वारा भी नशा न करने की प्रेरणा दी गई जिसे लेकर एक भाषण प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए।जलपान के पश्चात राष्ट्रगान से कैंप का समापन किया गया।जिसमे महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो० हरेंद्र सिंह, प्रो०उत्तम जी, प्रो०मदनपाल जी, प्रो० रामकुमार जी, प्रो० संदीप कुमार जी, प्रो० जयप्रकाश जी व समस्त वरिष्ठ प्राध्यापकगण मौजूद रहे।

0 Comments