आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उ०प्र० एवं जिलाधिकारी शामली के निर्देश के अनुपालन में आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री नरेश कुमार की देखरेख में कस्बा कांधला जनपद शामली के व्यापार मण्डल के प्रदेश सचिव, अध्यक्ष श्री सचिन गोयल एवं युवा मन्त्री जितेन्द्र सैनी के सहयोग से पंजीकरण/लाइसेंस कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग की टीम की ओर से 49 छोटे-बड़े खाद्य व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का लाइसेंस/पंजीकरण किया गया। आयोजित शिविर के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नरेश कुमार ने क्षेत्र के व्यापारियों से कहा कि कार्यवाही से बचने के लिए जिन व्यापारियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है वे तत्काल अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) श्री मनोज सिंह ने बताया कि अभियान के बाद विभाग की टीम विकास खण्डवार जाँच अभियान चलायेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान खाद्य कारोबारकर्ता बिना पंजीकरण के दुकान का संचालन करता मिलेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, खाद्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस0बी0 सिंह, श्री प्रजन सिंह एवं बडी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
0 Comments