सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित,37 शिकायत पत्र आये चार का हुआ निस्तारण।

धरातल पर होना चाहिए शिकायतों का निस्तारण ,डीएम रविन्द्र सिंह 

-तहसील मुख्यालय पर डीएम-एसएसपी ने सुनी शिकायतें 


  37 में से मौके पर मात्र चार शिकायतों का हुआ निस्तारण।

कैराना : नवागत डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचने वाली शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए, जिससे फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने समयबद्ध तरीके से शिकायतों के धरातलीय निस्तारण के निर्देश दिए।



शनिवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम रविंद्र सिंह व एसएसपी अभिषेक ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस अवसर पर राजस्व विभाग, विकास विभाग व पुलिस विभाग से संबंधित कुल 37 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मौके पर मात्र चार शिकायती पत्रों का ही निस्तारण हुआ। शेष शिकायती-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने समयबद्ध तरीके से शिकायतों के धरातलीय निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम की मौजूदगी में सभागार कक्ष के बाहर फरियादियों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान एसडीएम शिवप्रकाश यादव, सीओ अमरदीप कुमार मौर्य, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, नायब तहसीलदार गौरव सांगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। 

--

डीएम ने निःशुल्क उड़द के बीज का किया गया वितरण

तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत कृषि विभाग की ओर से एक दर्जन किसानों को उड़द बीज के मिनी पैकिट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डीएम रविंद्र सिंह ने किसानों को पैकेट वितरित किए गए।

---

Post a Comment

0 Comments