कैराना। ग्रामीणों ने शिव मंदिर आधा दर्जन लोगों पर मंदिर संस्था रजिस्टर्ड कराकर एक लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुनहेटी निवासी सीताराम,बाबू,जनेशर, जसबीर व सहदेव आदि ने उच्चाधिकारियों के शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव स्थित शिव मंदिर संस्था को गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने अवैध रूप से रजिस्टर्ड करा लिया है और उसकी आड़ में मंदिर के नाम पर एक लाख रुपए की धनराशि भी इकट्ठी की है,जिसे मंदिर में जमा भी नही कराया गया है। ग्रामीणों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर बनाई गई फर्जी संस्था को निरस्त कराने की मांग की है।

0 Comments