बुखार से पीड़ित 11 वर्षीय मासूम की तड़प-तड़प कर हुई मौत


-मोहल्ला आल खुर्द निवासी पीड़ित मां का आरोप घंटों बीत जाने के बाद भी सीएचसी में नही मिला उपचार,चिकित्सकों ने मृत अवस्था में मासूम को किया रेफर

कैराना। बुखार से पीड़ित ग्यारह वर्षीय मासूम बच्चे ने सीएचसी में उपचार के अभाव में तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।आरोप है कि घंटों बीत जाने के बाद भी कोई चिकत्सक नही आया। मौके पर पहुंची पुलिस के कहने पर किसी तरह चिकित्सकों की नींद खुली और उन्होंने मृत अवस्था में बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

  रविवार की रात्रि लगभग साढ़े बारह बजे मोहल्ला आलखुर्द निवासी महिला सायरा पत्नी इस्लाम बुखार से पीड़ित अपने 11 वर्षीय पुत्र आयान को लेकर उपचार हेतु सीएचसी पहुंची, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी में ताला लटका मिला। जिसके बाद बेबस पीड़ित महिला चिल्लाती रही,लेकिन उसकी चीख सुनने वाला कोई नही था। उपचार न मिलने पर समय के साथ-साथ मासूम की हालत बिगड़ती चली गई और तड़प तड़प कर मासूम ने दम तोड़ दिया। इसी बीच एक व्यक्ति का मेडिकल कराने के लिए कैराना पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिन्हाेंने मासूम को तड़पता देख तुरंत चिकित्सक को बुलाने का प्राइस किया। इस दौरान उपचार न मिलने के कारण मासूम की मौके पर ही मौत हो गई थी। पीड़ित महिला का कहना है कि मेरा बेटा बुखार से पीड़ित था,जिसे रात्रि में अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी,जिसके बाद में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई थी। जहां उपचार न मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया।मौत के बाद चिकित्सक ने उसका अंगूठा लगवाकर मृत अवस्था में ही उसे शामली के लिए रेफर कर दिया था। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

इन्होंने कहा

इमरजेंसी में रात्रि के समय डॉक्टर विकास बर्नवाल की ड्यूटी थी,जिन्होंने रात में मेडिकल भी किए हैं। महिला द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

शैलेंद्र चौरसिया 
चिक्तसाधीक्षक सीएचसी कैराना

Post a Comment

0 Comments