कैराना। बेमौसम बारिश ने किसानों की मुसीबतों में इजाफा कर दिया है। मंदी की मार झेल रहे किसानों पर अब बारिश मुसीबत बनकर टूटी है,जिससे गेहूं, आलू व सरसों की तैयार फसलों को भरी नुकसान हुआ है।
बेमौसम तेज हवा के साथ रुक रुककर हो रही बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। फसलों के वाजिब दाम न मिलने से परेशान किसानों पर रविवार से बारिश कहर बनाकर टूटी है। जिससे किसानों को भरी नुकसान हुआ है। सरसों आलू की तैयार फसलों को बारिश से भरी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, वहीं लगभग गेहूं की फसल तैयार होने को है, तेज हवा के चलते फसल पूरी तरह से जमीन में मिल गई है और खेतों में पानी भरा हुआ है, ऐसे किसानों के सामने बडी समस्या पैदा हो गई है। एक और जहां किसानों के सामने सरसों व आलू की फसलों को बचाने का चैलेंज है, तो दूसरी ओर गेहूं की फसलों में भरे पानी ने उनकी चिंताएं बढ़ा दी हैं।

0 Comments