कैराना। ससुराल पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों विवाहिता के घर में घुसकर मारपीट की। जिसमें विवाहिता का भाई घायल हो गया। बीच बचाओ के लिए आगे आए पड़ोसी युवक के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया।

  मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी राशीद ने पिछले दिनों मोहल्ले में ही अपनी पुत्री की शादी की थी, जिसमें हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन लालची ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नही हुए और विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल पक्ष के लोगों का दुस्साहस देखिए आधा दर्जन से अधिक लोग सुबह राशिद के घर पहुंच गए,जिन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसका बेटा वादिल घायल हो गया। बीच बचाओ के लिए आगे आए पड़ोसी शाहरुख पुत्र महबूब के घर में घुसकर उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच करवाई शुरू कर दी है।