-------(‘‘क्या करें‘‘)----------
सबसे पहले ‘आप किसी वेबसाइट के URL को चेक करें कि वो https से शुरू हो रहा है, या नहीं, जिसमें “S” यह दर्शाता है कि ये वेबसाइट एक सिक्योर कनेक्शन से कनेक्टेड है।,पासवर्ड बनाने से पहले ये ध्यान रखें कि वो यूनिक और कठिन हो।हर ऑनलाइन अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखें।,पासवर्ड में अपर केस, लोअर केस, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का Combination रखें।,कम से कम 45 दिन में अपना पासवर्ड जरूर बदल लें।,जहां उपलब्ध हो वहां मल्टीफैक्टर ऑथेन्टीकेशन का प्रयोग करें।,अपने प्राइमरी ई-मेल अड्रेस को कभी सोशल मीडिया ‘साइट्स‘ के लिए इस्तेमाल न करें।,सोशल मीडिया साइट्स के लिए सेकेंडरी ई-मेल अड्रेस बनाकर रखें।,अगर, कोई अकाउंट आप इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उसे डिलीट कर दें।,किसी भी फ्री साॅफ्टवेयर को डाउनलोड करने से पहले साॅफ्टवेयर और वेबसाइट होस्टिंग का पता लगा लें, ध्यान रखें कि साॅफ्टवेयर पब्लिश करने वाले वेबसाइट का कनेक्शन सिक्योर हो।,हमेशा प्रमाणिक व लाइसेंस वाले साॅफ्टवेयर का ही प्रयोग करें।,ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि आपने URL को मैनुअली टाइप किया हो।,अज्ञात ई-मेल में आये किसी भी अटैचमेन्ट को डाउनलोड करने से बचें।,अपने जरूरी फाइल्स का रेग्युलर बैकअप लेते रहें। ऐसा करने से किसी भी रेनसमवेयर के अटैक से बचा जा सकता है।,आप अपने जरूरी डाॅक्यूमेंट्स को हमेशा एक्सटर्नल ड्राइव में बैक-अप लें।,जब आप अपना ऑफिस छोड़ें तो यह सुश्चित कर लें कि आप का कम्प्यूटर सही तरीके से बन्द हो गया है या नहीं।,जब भी कोई ऐप डाउनलोड करें तो इस बात का ध्यान रखें कि वह Official ऐप स्टोर हो (जैसे-गूगल प्ले स्टोर व एप्पल के लिये App store),अपना पासवर्ड किसी के साथ सांझा न करें, पासवर्ड की परिधि कम से कम 8 से 12 वर्णो की होनी चाहिए, जिसमें अक्षरों, विषय वर्णो के साथ अंकों का प्रयोग किया जाना चाहिए।,सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे-फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम इत्यादि पर अपनी गोपनीयता तथा सुरक्षा सम्बन्धी विकल्पों को सक्षम करें।,सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने वीडियों/चित्रों को शेयर करते समय वाॅटरमार्क का प्रयोग करें।,एक वैध कस्टमर केयर नम्बर कभी भी 10 अंकों का मोबाइल नम्बर नहीं हो सकता जैसा कि आम तौर पर फर्जी मैसेज में दिया जाता है।,Google खोज पर प्रदान की गई ग्राहक सेवा/सम्पर्क नम्बरों पर सम्पर्क करने से बचें। केवल अधिकृत नम्बरों पर संपर्क करें, बशर्ते मूल बैंकिग वेबसाइटें हों।,सोशल मीडिया अकाउंट्स, और इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स पर प्राइवेसी और सिक्याॅरिटी फीचर्स इनेबल करें।,ऐसे किसी भी मामले की रिपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्स पर ‘‘रिपोर्ट यूजर‘‘ विकल्प का उपयोग करें।,अपने फोन पर अश्लील फोटो/वीडियों क्लिक करने एवं साझा करने से बचें, जो लीक होने पर शर्मिदगी का कारण बन सकते हैं। ऐसे कई मोबाइल ऐप हैं जो आपकी गैलरी/स्टोरेज तक पहुॅच सकते हैं और आपको ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकते हैं।,विशेष अवसरों या त्योहारों पर प्रसारित होने वाले मुफ्त उपहार के प्रस्तावों/संदेशों/मेलों पर विश्वास न करें, जो आमतौर पर जालसाजों और साइबर अपराधियों द्वारा चारा के रूप में उपयोग किए जाते हैं।
-------------------------------------------
-------(‘‘क्या न करें‘‘)----------
अपनी किसी भी जानकारी को पब्लिक प्लेटफाॅर्म जैसे कि सोशल मीडिया पर शेयर न करें।,ब्राउजर में सोशल मीडिया या फिर किसी भी अकाउंट में लाॅगइन करते समय me-Login या Remember me को चेक न करें।,सोशल मीडिया साइट्स के लिए ऑफिशियल ई-मेल का इस्तेमाल न करें।,अपनी जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर आदि का इस्तेमाल कभी भी पासवर्ड बनाने में न करें।,एक ही पासवर्ड का प्रयोग विभिन्न सेवाओं, वेबसाइट और ऐप में नकरें।,किसी भी पाॅपअप ऐड को रिस्पाॅन्ड न करें।,किसी भी असुरक्षित और फेक वेबसाइट को विजिट करने से बचें।,काम होने के बाद अपने ऑनलाइन अकाउंट्स को हमेशा Log-out करें।,ईमेल अटैचमेंट के जरिए आए किसी भी साॅफ्टवेयर को अपने PC में इंस्टाॅल न करें।,अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जानकारी वेब ब्राउजर में सेव न करें।,अपनी निजी और बैंकिंग डिटेल्स को किसी के साथ फोन या ई-मेल या फिर SMS के जरिए शेयर न करें।,कभी भी किसी भी प्रकार की ओटीपी भूलकर किसी के साथ शेयर न करें।, फ्री वाई-फाई व असुरक्षित वाईफाई का इस्तेमाल करने से बचें तथा शाॅपिंग और बैंकिंग के लिए इसका इस्तेमाल कभी न करें।,किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी रिमोट एक्सेस ऐप (Team viewer, Any desk, Ammi Admin) का प्रयोग न करें।,किसी भी संदेश के माध्यम से प्राप्त अनजान लिंक पर क्लिक न करें।,सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अनजान व्यक्तियों से प्राप्त फ्रेन्ड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।,अनजान व्यक्तियों से प्राप्त वीडियों काॅल रिसीव न करें।,कभी भी बैंक अकाउंट को ई-मेल या मैसेज में मिले लिंक के जरिए ओपन न करें।,ओ0टी0पी0 को कभी भी किसी के साथ सांझा या प्रकट न करें।,कोई भी वास्तविक सेवा प्रदाता कभी भी उपयोगकर्ता/ग्राहकों से ओ0टी0पी0, सी0वी0वी0, पिन कोड इत्यादि जैसे गोपनीय/संवेदनशील विवरण सांझा करने का अनुरोध नहीं करेगा।,असत्यापित एवं अज्ञात स्रोतों से प्राप्त संदेशों और एसएनएस के लिंक पर क्लिक करने से बचें।,अप्रयुक्त गोपनीय/संवेदनशील दस्तावेजों जैसे पासबुक, चेकबुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड इत्यादि का उचित निपटान सुनिश्चित करें तथा अज्ञात व्यक्तियों के साथ इनकी फोटोकाॅपी सांझा करने से बचें।,सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कभी भी अपने निजी वीडियो/चित्रों को सार्वजनिक रूप से ऑनलाइन शेयर न करें।,ध्यान रखे कि बैंक/वाॅलेट कंपनियां या अन्य अधिकृत संस्थान कभी भी के0वाई0सी0 अपडेट करने के लिए काॅल नहीं करते है। साथ ही अपने ग्राहकों के मोबाइल पर के0वाई0सी0 से सम्बन्धित कोई लिंक साॅझा नहीं करते हैं।,अपना मोबाइल नम्बर, खाता नम्बर, पासवर्ड, ओटीपी, पिन या कोई अन्य गोपनीय विवरण कभी भी किसी के साथ साझा न करें। कोई भी अधिकृत बैंक या ग्राहक सेवा कभी भी अपने ग्राहकों से कोई गोपनीय जानकारी साझा करने के लिए नहीं कहती है।,आपका खाता कभी भी बैंक/किसी ई-वाॅलेट द्वारा ब्लाॅक नहीं किया जाएगा तब तक कि आपने धोखाधड़ी वाली गतिविधियाॅ नहीं की हों।,सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर अनजान लोगों से कभी भी दोस्ती की रिक्वेस्ट स्वीकार या रिक्वेस्ट न करें।,अपनी व्यक्तिगत/निजी तस्वीरें सार्वजनिक रूप से साझा न करें।,शर्म, शर्मिदगी और आत्म-दोष के कारण शिकायत दर्ज करने या पुलिस से सम्पर्क करने में संकोच न करें।,उचित सत्यापन या प्रमाणीकरण के बिना प्रेषकों द्वारा बताए गए नकली संदेश, लिंक और मेल लोगों को अग्रेषित न करें।,कभी भी अपने व्यक्तिगत विवरण या वित्तीय जानकारी जैसे लाॅगिन क्रेडेंशियल/पासवर्ड/क्रेडिट या डेबिट कार्ड का विवरण और ऐसी अन्य जानकारी किसी के साथ ऑनलाइन साझा न करें, क्योंकि इसका दुरूपयोग किया जा सकता है। साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 व साइबर क्राइम पोर्टल

0 Comments