19 वाहनों के विरूद्ध सीटबेल्ट/हेलमेट के अभियोग में चालान किये

सुरक्षित एवं सुगम यातायात हेतु सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना महत्वपूर्ण कार्य है जिसके निमित्त जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानको के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, शामली, श्री रोहित राजपूत ने जानकारी देते बताया कि शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा नियमों के सम्बन्ध में जनमानस के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से दिनांक 05.01.2023 से दिनांक 04.02.2023 तक विशेष सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत आज दिनांक को हेलमेट/सीटबेल्ट के सम्बन्ध में वाहन चालकों को एस.टी.तिराहा पर जागरूक किया गया, एवं प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 19 वाहनों के विरूद्ध सीटबेल्ट/हेलमेट के अभियोग में चालान किये गये साथ ही परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा चालकों एवं परिचालकों को नशे न करके, ओवरस्पीड बस न चलाने के निर्देश देते हुए चेकिंग की गयी, एवं उन्हें जागरूक किया गया।इस मौके पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन/प्रवर्तन) एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments