मदरसे के छात्र छात्राओं ने अंतरिक्ष यात्री स्व ० कल्पना चावला को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।



नगर के मदरसा अरबी कमाल शाही कैराना में बुधवार को अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला स्वर्गीय *कल्पना चावला* की बर्सी (पुण्यतिथि) के रूप में मनाया गया।

मदरसा अरबी कमाल शाही कैराना में कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने स्वर्गीय कल्पना चावला की बरसी के मौके पर उनकी बहादुरी के किस्से आपस में सुने व सुनाएं तथा उनके साहस एवं पराक्रम को सुनकर रोमांच से भर उठे।
मदरसे की कक्षा 4 के विद्यार्थी बुशरा आलिया आसिफ व इलमा आदि ने अंतरिक्ष यान का चित्र बनाया तथा रंगों से सजाया कुछ बच्चों ने अंतरिक्ष यान का प्रोजेक्ट कार्य किया जिसमें मोहम्मद फरमान जफर आरिश आदि ने सहायता की।
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत को विश्व के सामने लाने एवं गौरवान्वित करने वाली प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री *कल्पना चावला* की पुण्यतिथि पर उनको कोटि-कोटि नमन जय हिंद।इस दौरान मदरसे के शिक्षक ज़िया उल हक कैरानवी ने छात्र छात्राओं को पढ़कर लिख कर प्रेरणा हासिल करने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments