नगर पालिका परिषद कैराना में दी गई मोहोरिर असलम चौधरी को शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर विदाई।

  

सलीम फ़ारुकी कैराना।

कैराना। नगर पालिका परिषद कैराना के मोहर्रिर के सेवानिवृत्त होने पर पालिका अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर विदाई दी गई।

   नगर पालिका परिषद कैराना में हाजी असलम चौधरी मोहर्रिर के पद पर कार्यरत थे। उनके 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को नगर पालिका के सभागार कक्ष में अधिशासी अधिकारी इन्द्रपाल सिंह की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उनका माल्यार्पण कर और शॉल ओढाकर विदाई दी गई। 

          इस अवसर पर कर अधीक्षक शाकिर हुसैन, कार्यालय अधीक्षक जैगम हुसैन, लेखाधिकारी राकेश कुमार, सफाई लिपिक रविंद्र कुमार, कर संग्रह लिपिक इनाम हसन, जलकल लिपिक तासीम अली, अधिष्ठान लिपिक विपुल पंवार, अबसार अहमद, रविकांत, इकबाल अहमद, इरशाद अली, वसीम अहमद, जहांगीर सिद्दीकी व शाहिद हसन आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments