अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ द्वारा पुलिस लाइन शामली पहुॅचकर वार्षिक निरीक्षण किया

अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ द्वारा पुलिस लाइन शामली/पुलिस कार्याल/थाना थानाभवन का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनांक 01-02-2023 को अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ द्वारा पुलिस लाइन शामली पहुॅचकर वार्षिक निरीक्षण किया गया। जहां पर महोदय द्वारा परेड निरीक्षण कर परिवहन शाखा, भोजनालय, यूपी0 112, शस्त्रागार, क्वार्टर गार्द, बैरक तथा अन्य मदो का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक शामली, अपर पुलिस अधीक्षक शामली, सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। पुलिस कार्यालय पहुंचने पर एडीजी महोदय द्वारा डीसीआरबी, आईजीआरएस, शिकायत प्रकोष्ठ, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ एवं अन्य शाखाओ का निरीक्षण कर यहां के अभिलेखों के रखरखाव को देखा तथा उसमें सुधार के लिए संबंधित शाखा प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात महोदय द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इसके बाद एडीजी महोदय द्वारा पुलिस पैंसनर्स के साथ मिंटिग की गई तथा उनकी समस्या सुन संबंधित को निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद पुलिस लाइन शामली मे एडीजी महोदय द्वारा अभियोजन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई तथा उन्हें मुकदमों की प्रभावी पैरवी करते हुए अपराधियों को अधिक से अधिक सजा कराने हेतु निर्देशित किया। इसके पश्चात महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारिया/थाना प्रभारियो के साथ गोष्ठी लेकर सभी थानाप्रभारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये साथ ही उन्होने कहा कि ऐसे अपराधी जो निरंतर अपराध में लिप्त है उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाये । पैंडिंग विवेचनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए । गैर जमानतीय वारंटियों के विरूद्ध भी प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा गया। थानों के टॉप-10 अपराधियों की जमानत निरस्त कराय़े जाने हेतु निर्देशित किया गया । एससी/ एसटी एक्ट, पोक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी अपराधों के मामलों में कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी को निर्देशित किया कि इन मामलों में तेजी से कार्यवाही पूर्ण करने के संबंध मे निर्देशित किया गया। इसके बाद महोदय द्वारा थाना थानाभवन का निरीक्षण कर जहां पर समस्त रजिस्टर चैक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments