विधवा महिला ने स सुरालियों पर लगाया मारपीट का आरोप

 

कैराना। विधवा महिला ने सुरालियो पर दहेज का सामान हड़पने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

शनिवार को विधवा महिला फरहा पुत्री महबूब पत्नी स्वर्गीय राशिद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया की उसकी शादी वर्ष 2014 में जलालाबाद निवासी राशिद पुत्र मकसूद के साथ हुई थी, जिसमें परिजनों द्वारा हैसियत से अधिक दान -दहेज भी दिया था। शादी के बाद जब वह सात माह की गर्भवती थी तो इसी दौरान सास संजीदा व ससुर मकसूद उसे मायके में छोड़ गए थे,जिसके दो दिन बाद ही पति की अचानक मौत हो गई थी। मौत किन कारणों से हुई,इसके बारे में ससुरालियों द्वारा मुझे नही बताया गया और न ही आखरी समय में पति के दर्शन कराए गए। आनन -फानन में बिना पीएम रिपोर्ट के ही सपुर्द-ए- खाक कर दिया गया है। विधवा महिला का आरोप है कि जब अपने पुत्र के साथ मैं अपनी ससुराल गई तो मेरे साथ मारपीट की गई और दहेज में दिया गया सभी सामान भी गायब कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता विधवा की तहरीर पर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments