पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा जनपद शामली पुलिस लाईनध्पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं एवं थाना कैराना व बाबरी का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को दिये आवश्यक दिशा-निर्देशः
आज दिनांक 25.02.2023 को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अजय कुमार साहनी महोदय द्वारा जनपद शामली पहुंचकर पुलिस लाईन एवं पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय सर्वप्रथम पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पहुंचे, जहां महोदय द्वारा परेड की सलामी ली गई । उनके द्वारा परेड में सम्मलित कर्मचारियों के टर्नआउट को चैक किया गया । तत्पश्चात उनके द्वारा पुलिस लाईन स्थित भोजनालय में पहुंचकर खाने की गुणवत्ता चेक की गई तथा शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया । कर्मचारियों की आवासीय बैरक तथा पुलिस लाईन परिसर में साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाओं को चेक किया गया । पुलिस लाईन स्थित भंडार गृह एवं परिवहन शाखा का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन करते हुए परिवहन शाखा में खड़े वाहनों की भी चैकिंग की गई तथा डॉग स्क्वायड के अधिकारी/कर्मचारीगणो से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं सम्बन्धित को निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद में निवासरत पुलिस पैंशनरों तथा अभियोजन अधिकारियों की गोष्ठी की जहां पर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, अंकिक शाखा, डीसीआरबी, स्थानीय अभिसूचना इकाई, महिला सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ, साइबर सेल आदि शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के संबंध में संबंधित लिपिक एवं कर्मचारीणों से जानकारी की गई । जनप्रतिनिधियो से मुलाकात कर वार्ता की गई । के अवसर पर महोदय द्वारा जनपद के वार्षिक निरीक्षण में समस्त व्यवस्थाओं को लेकर किये गये कार्य पर संतोष व्यक्त किया गया । इसके साथ ही उनके द्वारा वार्षिक निरीक्षण के दौरान सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी निर्गत किए गए । महोदय द्वारा थाना कैराना व बाबरी का निरीक्षण कर समस्त कार्य अभिलेख चैक कर थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा थाना बाबरी पर नवनिर्मित आगंतुक कक्ष,संतरी पोस्ट,वालीबाल,बैडमिन्टन कोर्ट एवं शहीद भगत सिंह पार्क का उद्धघाटन भी किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक के वार्षिक निरीक्षण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक, अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी लाईन श्री अमरदीप मौर्य, श्रेत्राधिकारी थानाभवन श्रीमती श्रेष्ठा ठाकुर,क्षेत्राधिकारी नगर श्री बिजेन्द्र भडाना, निरीक्षक गोपनीय श्री प्रमोद चौहान एवं इसके अतिरिक्त प्रतिसार निरीक्षक श्री हरमीत सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे

0 Comments