सामुदायिक शौचालय पर तैनात सफाईकर्मी नदारद,फैली गंदगी


कैराना। सामुदायिक शौचालय पर तैनात सफाईकर्मी के नदारद रहने पर ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी ग्रामीणों ने थाना समाधान दिवस में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में स्थित सामुदायिक शौचालय पर तैनात सफाईकर्मी कई माह से नदारद है,जिस कारण वहां गांधी फैली हुई है। आरोप है कि शौच के लिए जाने वाले लोगों के साथ भी सफाईकर्मी द्वारा अभद्रता की जाती है। ग्रामीणों ने जांच उपरांत कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments