कैराना। ग्रामीणों ने सरकारी कुंए पर लिंटर डालकर अवैध रूप से भवन निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है।
क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी मुस्तकीम पुत्र साना ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में स्थित तालाब के बराबर में सरकारी कुएं पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहा है। साथ ही तालाब की भूमि व रास्ते पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया है। खुलेआम सरकारी कुंए की भूमि पर लिंटर डालकर उसपर भवन निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने सरकरी कुएं को कब्जामुक्त कराकर भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग की है।

0 Comments