किसानों ने चकरोड पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप


कैराना। किसानों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए चकरोड की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी किसानों अरशद पुत्र मेहजर,राजपाल पुत्र सरजीत,रशीद पुत्र यामीन व बच्चन पुत्र इमरत ने एसडीएम शिवप्रकाश यादव को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि खसरा नंबर 650-58 में उनकी कृषि भूमि स्थित है,जिस पर जाने वाली चकरोड पर पड़ोसी किसानों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और भूमि को अपनी भूमि में सम्मिलित कर लिया है,जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments