कैराना। स्टे ऑर्डर के बावजूद दबंगों पर प्लॉट कब्जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के गांव रामडा निवासी ओमप्रकाश पुत्र सीताराम ने एसडीएम कैराना को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि खसरा नंबर 462 में उसका एक प्लॉट स्थित है ,जिस पर न्यायलय द्वारा स्टे आर्डर दिया हुआ है। इसके बावजूद भी दबंग लोग मेरे इस प्लॉट पर अवैध रूप से दबंगई दिखाते हुए उस अस्थाई तौर पर छप्पर व पशु बांधकर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। मना करने पर झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।

0 Comments