शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खान में स्थित एसडीएस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा एकांकी तथा ग्रूप में गीत व लघु नाटकों के मंचन को उपस्थित लोगों ने तहेदील से सराहा और प्रसंशा की। इस उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व सांसद राजपाल सिंह सैनी, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, समाजवादी पार्टी से यूथ लीडर इकरा मुनव्वर हसन के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज़जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
शनिवार गढ़ी अब्दुल्ला खान में स्थित एसडीएस पब्लिक स्कूल मैं मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व सांसद राजपाल सिंह सैनी, थानाभवन अशरफ अली खान, यूथ लीडर इक़रा मुनववर हसन और प्रधानाचार्य वाशर चौधरी के सानिध्य में विद्यालय में विद्यालय का वार्षिकोत्सव पुरस्कार विद्यार्थी सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. समारोह का शुभारंभ पूर्व सांसद राजपाल सिंह सैनी ने सरस्वती मां की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन डायरेक्टर फिरोज चौधरी ने किया।
विद्यालय की बालक -बालिकाओं द्वारा भांगड़ा, राजस्थानी, सर्व धर्म एकता जैसे विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुत किया पेश कर तालियां बटोरी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी और राजस्थानी वेशभूषा में छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां पेश करने पर विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में अपनी संस्कृति और ग्रामीण परिवेश के आधार पर गीतों पर छात्राओं ने जमकर नृत्य किया। वार्षिकोत्सव में प्रतिभावान छात्र-छात्रा का सम्मान किया गया। विद्यालय में इस वर्ष बारहवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को माला पहनाकर तिलक के साथ श्रीफल देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए शुभ आशीर्वाद दिया।
समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान हुआ
विद्यालय में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व सांसद राजपाल सिंह सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की जीवन में सकारात्मक होकर निरंतर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, जीवन की हर परिस्थितियों में स्वयं को अनुशासन में रखना, इन सारी चीजों को करने वाला कभी जीवन में सफल नहीं हो सकता है। राजपाल सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षा एक तपस्या के समान है स्वयं को मजबूत करें जीवन का यह संघर्ष निरंतर आपको आगे बढ़ाता रहेगा।
यूथ लीडर इक़रा मुनव्वर हसन ने कहा की आज के युग में शिक्षा का महत्व बहुत ज्यादा है। शिक्षा के बिना आदमी अधूरा है उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा की पाठशाला विद्यालय से शुरू होती है और विद्यालय में बच्चों को ज्ञान और संस्कार मिलते हैं और अनुशासन तरीके से जीने के तरीके सीखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युग वैज्ञानिक युग है। इस युग में शिक्षा का ज्ञान और भी महत्त्व हो जाता है। इसलिए बच्चें मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें और आगे बढ़े, कहा की आज के युग में शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार मिलना चाहिए।
शिक्षक राहुल शर्मा, मनीष शर्मा सतीश भटनागर, सुहैल राणा, रिजवान अली, शिक्षिका रीमा सैनी, अंजलि आदी जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए विद्यालय के वार्षिकोत्सव मैं प्रतिभा सम्मान समारोह में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। वही स्टेट लेवल पुरस्कृत साक्षी सैनी को भी सम्मानित किया और इसी के साथ प्रतिभावान छात्र छात्राओं को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुस्तकीम प्रधान, शरीफ प्रधान, बिलाल प्रधान, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, सबदर प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, बिजेंदर प्रधान, फरहान प्रधान, मास्टर भोपाल, मास्टर भगवती प्रसाद शर्मा वह बाहर से आए सभी अतिथिगण अभिभावक और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

0 Comments