ढाई सौ ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार


कैराना। पुलिस ने ढाई सौ ग्राम चरस के साथ मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

 पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक झा के आदेशानुसार चलाए गये मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन एवं सीओ कैराना अमरदीप मौर्य के कुशल नेतृत्व में रविवार को पुलिस ने अभियान चलाकर ढाई सौ ग्राम मादक पदार्थ अवैध चरस के साथ तस्कर शम्मा पुत्र फतेहदीन निवासी ग्राम मंडावर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया है,जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments