मंगलवार को एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर कैराना कोतवाली पुलिस सरकारी अस्पताल के निकट चेकिंग कर रही थी चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी आकिब निवासी मोहल्ला कायस्थवाड़ा को अवैध छुरा के साथ गिरफ्तार कर लिया।दूसरे मामले में पुलिस ने 5 लीटर अपमिश्रित शराब एवं 500 ग्राम यूरिया के साथ एक आरोपी मारूफ को मोहम्मदपुर राई जाने वाली सड़क ईदगाह के निकट से गिरफ्तार कर लिया। तीसरे मामले में पुलिस ने अलीपुर रोड गैस गोदाम के पास गांव बसेड़ा निवासी परवेज को 5 लीटर अपमीश्रित शराब एवं 700 ग्राम यूरिया के साथ गिरफ्तार कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

0 Comments