टोल में छूट की मांग को लेकर दोनों राज्यों के लोगों दिया धरना


-मांगे नही माने जाने पर कमेटी का गठन कर धरने की रूप रेखा तैयार करने की दी चेतावनी

कैराना। पंद्रह किलो मीटर दायरे तक टोल फ्री न करने पर आक्रोशित लोगों ने टोल टैक्स पर धरना प्रदर्शन किया और मांगे नही माने जाने पर कमेटी का गठन कर आगे की रूप रेखा तैयार करने की चेतावनी दी गई।

रविवार की प्रात दर्जनों लोग नेशनल हाईवे 709 एडी पर स्थित नवनिर्माण टोल टैक्स पर पहुंच गए, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि टोल टैक्स से पंद्रह किलो मीटर के दायरे में निवासी करने वाले लोगों के लिए टोलफ्री किया जाए। तुषार रावल एडवोकेट ने कहा कि टोल टैक्स पर हठधर्मिता व मनमर्जी कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सैंकड़ों लोग हरियाणा से यमुना नदी पर पूजा अर्चना करने के लिए यहां पहुंचते हैं। साथ ही ऐसे भी किसान है,जिनकी भूमि यूपी की ओर है और यूपी के किसानों की भूमि हरियाणा की ओर है, जिसके लिए उन्हे प्रतिदिन टोल क्रास करके आना पड़ता है। ऐसे में उन्हें रोजाना टोल टैक्स देना संभव नही है। टोल टैक्स से पंद्रह किलो मीटर हरियाणा व पंद्रह किलो मीटर यूपी में निवास करने वालों के लिए टोलफ्री किया जाए। अगर मांगे नही माने गई तो लगभग सौ लोगों की एक कमेटी का गठन कर धरना प्रदर्शन को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल समस्या के निराकरण के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान पत्थरगढ़ सरपंच सालिम,पूर्व प्रधान मेघराज,मवी ग्राम प्रधानपति जाहिद अली सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments