महिला ने तमंचे के बल पर लगाया दुष्कर्म का आरोप


कैराना। महिला ने एक युवक पर तमंचे के बल पर जबरदस्ती घर में घुसकर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

शनिवार को नगर निवासी एक महिला ने मोहल्ले के ही एक युवक पर जबरदस्ती घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता महिला ने बताया कि उसका पति हरियाणा में मजदूरी के लिए गया हुआ था। इसी दौरान मौका पाकर एक युवक लगभग रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे उसके घर में घुस आया और आते ही अश्लीलता शुरू कर दी। आरोप है कि उक्त युवक ने विरोध करने पर तमंचा तान लिया और भयभीत करते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की जघन्य घटना को अंजाम दिया। जाते समय दबंग कानूनी कार्रवाई करने पर पीड़िता महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है

Post a Comment

0 Comments