सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 26 शिकायत, चार निस्तारित


कैराना : तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 26 शिकायतें आईं। इनमें चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सीडीओ ने जल्द सभी शिकायती पत्रों के निस्तारण के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

   शनिवार को तहसील के सभागार में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं एडवोकेट जयपाल कश्यप व शगुन मित्तल ने रामलीला भवन की जर्जर छत को बनवाने के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पत्र सौपा। गांव रामडा निवासी कुलदीप पुत्र शीतल ने गांव में स्थित ग्राम समाज की भूमि खसरा संख्या 1031 से अवैध कब्जे को हटवाने की गुहार लगाई। इस अवसर पर चकमार्ग, तालाब व कब्रिस्तान की भूमि आदि पर हुए अवैध कब्जों को आदि विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मौके पर चार का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती पत्रों संबंधित विभागों को प्रेषित कर उनके यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने पर चकबंदी अधिकारी शामली व बाल विकास परियोजना अधिकारी कैराना व कांधला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दौरान एसडीएम शिवप्रकाश यादव, सीओ अमरदीप कुमार मौर्य, एसीएमओ डा जाहिद अली त्यागी, बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र व नायब तहसीलदार गौरव सांगवान आदि मौजूद रहे।
--

Post a Comment

0 Comments