मृत गाय का अंतिम संस्कार कराने की मांग


कैराना। विद्युत पोल में आए करंट की चपेट में आकर गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने लावारिस पड़ी गाय का अंतिम संस्कार कराने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।

शनिवार को क्षेत्र के गांव मवी निवासी विकास मुखिया पुत्र शिवकुमार ने एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सेठपाल के में व बड़े तालाब के पास ग्यारह हजारी लाइन खिंची हुई है। विद्युत विभाग ने बड़ी लापरवाही करते हुए इसी पोल पर एलटी लाइन भी लगा रखी है,जो गलत दिशा से होते हुए जा रही है,जिस कारण अधिकतर अर्थिंग तार में करंट आ जाता है, इसी करंट की चपेट में गाय आ गई जिस वजह से उसकी मौत हो गई है। ग्रामीणों ने गाय के अंतिम संस्कार कराने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments