कैराना : मायापुर रजवाहे की पटरी टूटने से गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। जिससे कई किसानों की फसल खराब हो गई है। पीड़ितों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते।
शनिवार को नगर की टीचर्स कालोनी निवासी किसान एवं बार एसोसिएशन महासचिव आलोक चौहान व महिला किसान उर्मिला व अन्य किसानों के खेत मायापुर रजवाहे के निकट स्थित है। रजवाहे की पटरी की मरम्मत नहीं होने के कारण वह टूटी हुई है। जिस कारण पानी तैयार खड़ी गेहूं की फसल में भर गया है। खेतों में पानी भर जाने से फसल में भारी नुकसान हो गया है। जिसमें सभी किसानों की दर्जनों बीघा फसल को नुकसान पहुंचा है। आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन कर समस्या से अवगत कराने का प्रयास किया गया। लेकिन फोन नहीं उठाया गया है। पूर्व में भी किसान शिकार हुए है।
----

0 Comments