वाहन चेकिंग अभियान में 06 ओवरलोड/ बकाया टैक्स में 06 वाहनों के किया चालान

सुरक्षित एवं सुगम यातायात हेतु सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना महत्वपूर्ण कार्य है जिसके निमित्त जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानको के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, शामली, श्री रोहित राजपूत ने जानकारी देते बताया कि शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा नियमों के सम्बन्ध में जनमानस के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से दिनांक 05.01.2023 से दिनांक 04.02.2023 तक विशेष सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत कल दिनांक-02-02-2023 एवं आज दिनांक 03-02-2023 को प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 06 ओवरलोड/ बकाया टैक्स में 06 वाहनों के विरूद्ध चालान/ निरूद्ध की कार्यवाही की गयी।इस मौके पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन/प्रवर्तन) एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments