जहर देकर तीन बच्चों को मारने वाली महिला गिरफ्तार,विषैला पदार्थ बरामद


- गत बुधवार की सुबह कलयुगी मां ने तीन बच्चों को जहर देकर उतार दिया था मौत के घाट,बच्चों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

कैराना। गृह क्लेश के चलते कलयुगी मां ने तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार करते हुए विषैला पदार्थ बरामद किया है।

गत बुधवार की प्रात थाना क्षेत्र के गांव पंजीठ में दिल को झकझोर कर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया था,जहां एक कलयुगी मां अपने ही तीन मासूम बच्चों के लिए काल बन गई थी,जिसने गृह क्लेश के चलते तीनों मासूम बच्चो को पानी में जहर दे दिया था, जिसमें मोहम्मद साद(8) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मिस्बाह(4) ने रास्ते में दम तोड़ दिया था और मन्तशा डेढ़ वर्ष की देर रात्रि मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। तीन मासूमों की एक साथ मौत होने से गांव में मातम पर गया था। घटना के समय बच्चो का पिता मुरसलीन दिल्ली में फर्नीचर का काम करने के लिए गया हुआ था।अपने छोटे भाई की सूचना पर वह गांव में पहुंचा था,जिसके बाद उसने पत्नी सलमा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कलयुगी मां गिरफ्तार कर मौके से विषैला पदार्थ बरामद करते हुए चालानी करवाई उपरांत उसे न्यायालय में पेश किया है,जहां से न्यायायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।
____
एक साथ तीन जनाजे,नाम आंखों से किया गया सुपुर्द खाक

गांव पंजीठ में जहरीले पदार्थ से हुई तीन भाई बहनों की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। आठ वर्षीय मोहम्मद साद को बुधवार देर रात सुपुर्द खाक कर दिया गया था, जबकि पोस्टमार्टम होने के बाद आज दोनों बहनों मिस्बाह व मंतशा को एक साथ सुपुर्द खाक कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments