भूकंप के झटके महसूस कर लोग घरों से बाहर निकले

शामली। 20 दिन में तीसरी बार भूकंप से जिले में दहशत फैल गई। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक भूकंप के झटकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।शुक्रवार रात जब जिले में काफी लोग नींद के आगोश में थे और बाकी सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी करीब 9:30 बजे अचानक धरती हिलने लगी। भूकंप का अहसास होने पर लोग घबरा गए। लोग घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के बाद काफी देर तक लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 दर्ज की गई। भूकंप के चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है

Post a Comment

0 Comments