कैराना। पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज की। आरोप है कि विरोध करने दबंगों ने फायर भी झोंका जिसमें परिवार बाल -बाल बच गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को क्षेत्र के गांव भूरा निवासी सरवर आलम पुत्र कौसर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही चार लोग लगभग सुबह साढ़े ग्यारह बजे उसके घर में घुस आए और आते ही गाली -गलौज शुरू कर दी। आरोप है उपरोक्त सभी अपने हाथों में लाठी डंडे लिए हुए थे। जब पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो दबंगों ने फायर भी झोंक दिया, जिसमें परिवार बाल -बाल बच गया। हमले में इमदाद नमक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Comments