चोरी के मोबाइल सहित दो गिरफ्तार


कैराना। पुलिस ने दो शातिर युवकों को गिरफ्तार के उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक शामली भिषेक झा के आदेशानुसार वांछित अभियुक्तों व अज्ञात चोरों की धरपकड़ अभियान के अनुपालन में शनिवार को पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ। पीड़ित द्वारा आज ही मोबाइल चोरी के संबंध में कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है। पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाम विक्रम पुत्र रामनरेश निवासी रेनीखेरी समदोहा थाना धोराहा जनपद लखीमपुर व सचिन पुत्र मुन्नासिंह निवासी गांव गडूरवा माजरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर बताए हैं।

Post a Comment

0 Comments