कैराना। मध्यप्रदेश से चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन पर कैराना पहुंची एमपी पुलिस ने नगर में दबिश डाली। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर वापस लौट गई।
सोमवार की देर रात्रि एएसआई दीपांकर दत्त पाण्डेय के नेतृत्व में जीआरपी थाना ग्वालियर से पुलिस टीम कैराना कोतवाली पहुंची, जहां आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से नगर के मोहल्ला दरबार खुर्द व आलाकला में दबिश डाली। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों से टीम ने पूछताछ भी की। एएसआई दीपांकर दत्त पाण्डेय ने बताया कि पिछले दिनों एमपी से मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई तो कैराना में मिली,जिसके आधार पर टीम ने पहुंचकर दबिश डाली है,लेकिन सफलता हाथ न लगने पर एमपी पुलिस वापस लौट गई।

0 Comments