बर्थ-डे के बहाने दामाद को ससुरालियों ने घर बुलाकर पीटा

 

- दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी

कैराना। बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाए दामाद व उसके भाई को ससुरालियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।

मंगलवार की प्रात नगर के मोहल्ला बिसातियान पोवाली में स्थित दिलशाद उर्फ कालू के यहां उसका दामाद दानिश पुत्र मजाहिर अपने मोसी के बेटे आस मोहम्मद पुत्र हनीफ के साथ एक बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बर्थ डे पार्टी के बहाने दामाद को अपने घर बुलाकर अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी,जिसमें दानिश व आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। उधर ससुराल पक्ष के लोगों ने भी दामाद व उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए अन्य साथियों के साथ जबरदस्ती घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मारपीट में विवाहिता सहित दो घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर उपरांत जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments